यह सामाजिक अध्ययन का लेसन प्लान हिंदी में अकबर के शासनकाल, उसका जन्म, मृत्यु एवं प्रमुख युद्ध और वंश पर है, जो कि इतिहास के अंदर आता है यह सामाजिक अध्ययन ( सोशल साइंस ) की पाठ योजना का रियल टीचिंग लेसन प्लान डीएड, डीएलएड, बीटीसी , बी.एड और स्कूल के शिक्षकों के लिए है|
लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण :
- Class : 6th 7th 8th
- Subject : Social Science
- Topic : Akbar Ka Sashan Kaal(अकबर का शासन काल)
- Type : Mega Teaching and Real School Teaching Lesson Plan In Hindi

Akbar Ka Sashan Kaal Lesson Plan ( Akbar Lesson Plan in Hindi) for For B.Ed 1st Year, 2nd Year and DELED - अकबर का शासन काल
Date : | Duration Of The Peroid : |
Pupils Teacher Name : | Pupil Teacher Roll Number : |
Class : | Average Age Of the Pupils : |
Subject : | Topic : |
विषय वस्तु विश्लेषण:
सामान्य उद्देश्य:
- विद्यार्थियों में ऐतिहासिक ज्ञान को विकसित करना|
- विद्यार्थियों में इतिहास विषय के प्रति रूचि पैदा करना|
- विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाना|
अनुदेशनात्मक उद्देश्य:
- अध्ययन के उपरांत छात्रों से अपेक्षा की जाती है, कि वह अकबर के विषय में लिख सकेंगे|
- अकबर के शासन काल की सूची बता सकेंगे|
- छात्र अकबर से संबंधित व्याख्या कर सकेंगे|
- छात्र अकबर के शासन को सारांश में बता सकेंगे|
- छात्र संबंधित जानकारी का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे|
- छात्र अकबर के शासन की व्याख्या कर सकेंगे|
- छात्र अकबर के शासन काल में आने वाले बदलाव बता सकेंगे|
सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री: चौक, डस्टर, चौक-बोर्ड, संकेतक आदि|
अनुदेशनात्मक सामग्री:चार्ट
पूर्व ज्ञान परिकल्पना: छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के ज्ञान का यह अनुमान लगाकर चलती है, कि विद्यार्थियों को अकबर के बारे में सामान्य जानकारी होगी|
पूर्व ज्ञान परीक्षण: छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी|
छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: | छात्र क्रियाएं: |
मुगल वंश के पहले शासक कौन थे? | बाबर |
बाबर का बेटा कौन था? | हुमायूं |
हुमायूं का बेटा कौन था? | अकबर कोई उत्तर नहीं |
अकबर के बारे में आप क्या जानते हैं? | कोई उत्तर नहीं |
उपविषय की घोषणा: छात्रों के अंतिम प्रश्न का संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर छात्र अध्यापिका उप विषय की घोषणा करेंगी, कि अच्छा बच्चों आज हम अकबर के बारे में पढ़ेंगे|
प्रस्तुतीकरण: छात्र अध्यापिका व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी|
शिक्षण बिंदु: | छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: | छात्र क्रियाएं: | चॉक बोर्ड कार्य: |
अकबर का जन्म | अकबर का जन्म 14 अक्टूबर 1542 को राजपुर राजा अमर साल के महल उमरकोट में हुआ| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर का जन्म 14 अक्टूबर 1542 |
राज | अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी, 1556 से लेकर 21 अक्टूबर, 1605 तक राज किया| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर का राजकाल 14 फरवरी, 1556 से लेकर 21 अक्टूबर, 1605 तक हुआ| |
अकबर के माता-पिता | अकबर की माता का नाम हमीदा बेगम और पिता का नाम हुमायूं था| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर की माता का नाम हमीदा बेगम और पिता का नाम हुमायूं था| |
अकबर की बेगम | अकबर की बेगम जोधा, रुकैया, सलीमा बेगम थी| यह अकबर की मुख्य बेगम थी| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | |
अकबर के पुत्र | हसन, हुसैन, सलीम,मुराद | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं | पुत्र
1. हसन 2. हुसैन 3. सलीम 4.मुराद |
अकबर के विशेष लोग | बहुत से लोग थे परंतु कुछ लोग अकबर के विशेष अर्थात ख़ास थे जैसे:
1. अबू फजल जिसने अकबर नाम की रचना की थी| 2. राजा बीरबल अकबर के मुख्य सलाहकार थे| 3. तानसेन गायक थे | 4. अब्दुल रहीम खाने खाना जो कवि थे | 5. राजा टोडरमल वित्त मंत्री थे| 6. राजा मान सिंह प्रधान सेनापति थे | |
अकबर के कुछ विशेष लोग | |
अकबर के कार्य | राजा अकबर ने बहुत से कर खत्म कर दिए थे| अकबर ने हिंदू लोगों के लिए जजिया कर खत्म कर दिया था| | छात्र ध्यान पूर्वक सुनकर उत्तर पुस्तिका में लिख रहे हैं| | अकबर के कुछ मुख्य एवं महत्वपूर्ण कार्य |
युद्ध | पानीपत के दूसरे युद्ध में अकबर ने राजपूताना के हिंदू राजा हेमू को हरा दिया था| अकबर ने कई राज्यों को जीता था जैसे- मालवा, गुजरात, काबुल, कश्मीर| | अकबर ने युद्ध में कई राज्यों को जीता था जैसे- मालवा, गुजरात, काबुल, कश्मीर | |
अकबर का पूरा नाम | बदरुद्दीन मोहम्मद अकबर था| उनका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि उनका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था| | अकबर का पूरा नाम बदरुद्दीन मोहम्मद था| | |
रूचि व मृत्यु | अकबर की चित्रकारी आदि ललित कलाओं में काफी रुचि अन्य कलाओं में भी रुचि थी| मुगल चित्रकारी का विकास करने के साथ-साथ उसने यूरोपीय शैली का भी स्वागत किया| इनकी मृत्यु 27 अक्टूबर, 1605 में हुई| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| |
सामान्यीकरण: छात्र अध्यापिका द्वारा यह सामान्यीकरण किया जाता है, कि अब छात्रों को अकबर के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान हो गया होगा|
पुनरावृति:
- अकबर का जन्म कहां हुआ ? कब हुआ ?
- अकबर ने पानीपत के दूसरे युद्ध में किसको हराया ?
- अकबर की मुख्य रानियों के नाम बताओ ?
- अकबर की मृत्यु कब हुई ?
गृहकार्य: अकबर के बारे में जो हमने आज पढ़ा है, वह सब पढ़ कर आना है|
Similar Posts

Pandit Jawaharlal Nehru par lesson plan history me
ReplyDeletePost a Comment
Please Share your views and suggestions in the comment box