Social Science Lesson Plan In Hindi
समाजिक अध्यन एवं सामाजिक विज्ञानं की पाठ योजना हिंदी में बी.एड , DE.L.Ed , BTC, M.Ed, NCERT, CBSE, NIOS के सामाजिक विज्ञानं सोशल स्टडीज के टीचर्स के लिए
यह सामाजिक विज्ञानं का लेसन प्लान ( Social Science Lesson Plan Hindi) कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों है| जो भूगोल (Geography) से लिए गया है जिसका विषय "जल " है| अगर आप किसी और टॉपिक पर सामाजिक विज्ञानं का लेसन प्लान ढूंढ रहे है तो निचे जो बटन दिया गया है उसे दबाये| यह आपको सोशल साइंस की हर शाखा के बहुत सरे लेसन मिलेंगे |
यह भी देखे:
निचे जो सामाजिक विज्ञान का लेसन प्लान दिया गया है | उसका फॉर्मेट आप अपना हिसाब से बदल सकते है | Trainee teachers के लिए फॉर्मेट निचे दिया है | और स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों को छात्र अध्यापक की बजाय केवल अध्यापक क्रिया ही लिखना है |
शिक्षण बिंदु | छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
Note: निचे दी गयी पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|

Social Science Lesson Plan In Hindi ( जल विषय पर सामाजिक विज्ञानं का लेसन प्लान)
- अध्यापक / अध्यापिका नाम -
- कक्षा (Class ) - 3 से 8
- विषय (Subject) - सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान
- प्रकरण (Topic) - जल / पानी (Water)

विषय वस्तु विश्लेषण:
जल/ पानी
सामान्य उद्देश्य:
अनुदेशात्मक उद्देश्य:
पूर्व ज्ञान परीक्षण:
सामान्य उद्देश्य:
- विद्यार्थियों के सन्मुख जल के महत्व पर प्रकाश डालना।
- विद्यार्थियों में जल संरक्षण गुण को विकसित करना।
अनुदेशात्मक उद्देश्य:
- पाठ अध्ययन के उपरांत बच्चों से उपेक्षा की जाती है कि वह जल को परिभाषित कर सकेंगे।
- छात्र जल शब्द की व्याख्या कर सकेंगे।
- छात्र जल/ पानी का उचित प्रयोग कर सकेंगे और जल के बारे में भविष्य कथन कर सकेंगे।
शिक्षण सहायक सामग्री:
- सामान्य सामग्री - चाक, chalkboard, संकेतक, Duster
- विशिष्ट सामग्री - चार्ट
पूर्व ज्ञान परीक्षण:
अध्यापक/ अध्यापिका पूर्व ज्ञान परिक्षण के लिए विद्यार्थियों से निम्न प्रश्न पूछ सकते है|
अध्यापिका/ अध्यापक क्रियाएं | छात्र क्रियाएं |
मनुष्य किन पांच तत्वों से मिलकर बना है? | पृथ्वी, वायु , जल , आकाश , अग्नि |
प्रकृति से हमें कौन-कौन सी चीजें प्राप्त होती हैं? | झीलें, नदिया, बंदरगाह, पेड़- पौधे |
जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व क्या है। | कोई उत्तर नहीं |
उपविषय की घोषणा:
छात्रों द्वारा उत्तर न मिलने पर अध्यापक/ अध्यापिका कक्षा में अपने उपविषय की घोषणा करेंगे की आज हम जल एवं पानी संबंधित विषय पर चर्चा करेंगे।
प्रस्तुतीकरण:
शिक्षण बिंदु | अध्यापक/ अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं | श्यामपट्ट कार्य |
जल | जल एक महत्वपूर्ण नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं| भूपृष्ठ 3 / 4 भाग जल से ढका हुआ है इसलिए इसे "जल ग्रह"कहना उपयुक्त है। दैनिक कार्यों से लेकर कृषि में और विविध उद्द्योगों में जल का उपयोग होता है। जल मानव जीवन के लिये इतना महत्वपूर्ण संसाधन है कि यह मुहावरा ही प्रचलित है कि जल ही जीवन है। | छात्र ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं। |
जल
जल एक महत्वपूर्ण नवीकरणीय एवं प्राकृतिक संसाधन है।![]() |
जल का उपयोग | मनुष्य पानी की बड़ी मात्रा का उपयोग न केवल पीने और धुलाई में ही करता है वरन उत्पादन प्रक्रिया में भी करता है| जल कृषि उद्योग तथा बांधों के जलाशयों के मध्य में विद्युत उत्पादन करने में भी प्रयोग किया जाता है। | छात्र ध्यान पूर्वक सुनकर लिख रहे हैं| | जल का उपयोग |
जल उपलब्धता, समस्या, व इसके क्षेत्र | विश्व के कई प्रदेशों में जल की कमी है अधिकांश देश जैसे पश्चिमी एशिया, दक्षिणी एशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका के भाग , संपूर्ण ऑस्ट्रेलिया जल की आपूर्ति की कमी का सामना कर रहे हैं| ये देश ऐसे जलवायु प्रदेशों में स्थित है जहां अक्सर सूखा पड़ता है। | छात्र ध्यान पूर्वक समझ रहे हैं। | जल उपलब्धता समस्या व इसके क्षेत्र![]() |
जल संसाधनों का संरक्षण | आज के विश्व में शुद्ध तथा पर्याप्त जल/ पानी स्त्रोत तक पहुंचना एक बड़ी समस्या बन गई है| जल एक नवीकरण संसाधन है इसका संरक्षण हमारे जीवन के लिए परम आवश्यक है | हमें जल को व्यर्थ नहीं करना चाहिए| हमें जल का संरक्षण इस प्रकार करना चाहिए कि हमारी भावी पीढ़ी को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े | परिणाम स्वरुप हमें जल को सुरक्षित करने के लिए नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। | छात्र ध्यान पूर्वक समझ रहे हैं। | जल संसाधनों का संरक्षण![]() |
पुनरावृति:
- प्रश्न 1 - जल का उपयोग किन कार्यों के लिए किया जाता है ?
- प्रश्न 2 - जलापूर्ति की किन किन क्षेत्रों में कमी है।
- प्रश्न 3 - संरक्षण के उपाय समझाइए।
गृह कार्य:
जल संरक्षण एवं जल संसाधन के बारे में पढ़ कर आना है।
यह भी देखे:
---------------
समाप्त
---------------
This is the social science/ social studies or sst lesson plan in Hindi for teachers of class 3rd to 8th but all the teachers of class 1st, 2nd, 3 rd, 4th, 5th, 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th, 12th of samajik Vigyan subject can make a social science lesson plan in Hindi with the help of this B.Ed, deled, BTC, NIOS lesson plan.
For more sample and model microteaching (suksham shikshan), mega/ macro/ real teaching, simulated, discussion and observation teaching lesson plans of social science or social studies in Hindi for teachers of history(itihas), geography(bhugol), political (rajniti), civics, sociology and students BEd, DELED, BTC, IGNOU, NIOS, CBSE, NCERT click here
Similar Posts
For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...

Please give me the PDF of this lesson plan 🤗 I really appreciate your work
ReplyDeletePost a Comment
Please Share your views and suggestions in the comment box