Sindhu Ghati Sabhyata Lesson Plan In Hindi | सिंधु घाटी सभ्यता पाठ योजना

Sindhu Ghati Sabhyata Lesson Plan In Hindi | सिंधु घाटी सभ्यता पाठ योजना

लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण :

  • Class: 6th 7th 8th
  • Subject: Social Science - History
  • Topic: Sindhu Ghati Ki Sabhyata
  • Type: Mega Teaching Lesson Plan


Note: निचे दी गयी सामाजिक विज्ञान पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिससे आपको Lesson Plan बनाने का Idea मिलता है| आप खुद की कल्पना शक्ति और प्रतिभा से इसे और बेहतर बना सकते है| और साथ ही साथ कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है|

Sindhu Ghati Sabhyata Lesson Plan In Hindi,सिंधु घाटी सभ्यता पाठ योजना,सिंधु घाटी सभ्यता Real teaching Mega Social Studies / Science Lesson Plan in Hindi Free download , BTC DELED B.Ed Social Science Lesson Plan In Hindi

Sindhu Ghati Sabhyata Lesson Plan Lesson Plan in Hindi For B.Ed 1st Year, 2nd Year and DELED - सिंधु घाटी सभ्यता पाठ योजना

Date : Duration Of The Period :
Pupils Teacher Name :Pupil Teacher Roll Number :
Class :Average Age Of the Pupils :
Subject :Topic :

विषय वस्तु विश्लेषण:

  • सिंधु घाटी सभ्यता का उदय|
  • सिन्धु घाटी सभ्यता का काल, खोज एवं व्यवस्था|

सामान्य उद्देश्य:

  • विद्यार्थियों की ऐतिहासिक कुशलता का विकास करना|
  • विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन की आदतों व कौशलों का विकास करना|
  • विद्यार्थियों में समस्या समाधान योग्यता का विकास करना|

अनुदेशनात्मक उद्देश्य:

  1. विद्यार्थी सिंधु घाटी सभ्यता की अवस्थाओं की सूची बना सकेंगे|
  2. विद्यार्थी इसके काल का वर्गीकरण कर सकेंगे|
  3. विद्यार्थी इसकी अवस्थाओं की गणना कर सकेंगे|
  4. विद्यार्थी सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में स्पष्ट वर्णन कर सकेंगे|
  5. विद्यार्थी इसकी अवस्थाओं की विशेषताओं को बता सकेंगे|

सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री: चौक, डस्टर, चौक-बोर्ड, संकेतक आदि|

अनुदेशनात्मक सामग्री: सिंधु घाटी सभ्यता को दर्शाता हुआ चार्ट |

पूर्व ज्ञान परिकल्पना : छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के ज्ञान का यह अनुमान लगाकर चलती है कि विद्यार्थियों को सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में सामान्य जानकारी होगी |

पूर्व ज्ञान परीक्षण : छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी |

छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: छात्र क्रियाएं:
भारत देश कैसा देश है? विभिन्नताओं का देश
प्राचीन समय में किन-किन सभ्यताओं का उदय हुआ है? वैदिक सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता
सिंधु घाटी सभ्यता का उदय कब हुआ| समस्यात्मक प्रश्न

उपविषय की घोषणा :छात्रों के अंतिम प्रश्न का संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर छात्र अध्यापिका उप विषय की घोषणा करेंगी, कि अच्छा बच्चों आज हम सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में पढ़ेंगे|

प्रस्तुतीकरण: छात्र अध्यापिका व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी|

शिक्षण बिंदु: छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: छात्र क्रियाएं: चॉक बोर्ड कार्य:
सिंधु घाटी सभ्यता का उदय: छात्र अध्यापिका कथन:

छात्र अध्यापक/अध्यापिका कक्षा में संचालन करते हुए बताएंगे कि सिंधु घाटी का युद्ध आज से लगभग 5000 ईसवी पूर्व माना जाता है| भारत का नाम विश्व में जिस प्राचीन सभ्यता के कारण गिना जाता है| उसे सिंधु घाटी सभ्यता कहा जाता है |

प्रश्न – सिंधु घाटी सभ्यता की खोज कब हुई?
छात्र अपनी कॉपी में नोट करेंगे| सिंधु घाटी सभ्यता का उदय 5000 ईसवी पूर्व माना जाता है|
खोज: छात्र अध्यापक/अध्यापिका कथन:

छात्र अध्यापक/अध्यापिका चौक बोर्ड पर लिखते हुए बताएंगे कि सिंधु घाटी सभ्यता की खोज 1922 ईस्वी में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की खुदाई से वहां मिली मोहरों से हुई थी| अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में मोहनजोदड़ो में एक बौद्ध स्तूप की खुदाई करवा रहे थे, वहां उन्हें कई प्राचीन मोहरे व ईट मिली थी|

बच्चे ध्यानपूर्वक सुन रहे है| सिंधु घाटी सभ्यता की खोज 1922 ईस्वी में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की खुदाई से पाई गयी|
काल:

इस सभ्यता का समय लगभग 2350 ईसवी पूर्व से 1750 ईसवी पूर्व माना जाता है| निश्चित रूप से यह सभ्यता कब फली फूली यह कहना कठिन है|

प्रश्न – छात्र अध्यापक/अध्यापिका छात्रों से यह प्रश्न पूछेंगे कि सिंधु सभ्यता का समाज कैसा था ?

छात्र ध्यान पूर्वक सुन रहे है| इसका समय 2350 ईसवी पूर्व से 1750 ईसवी पूर्व माना जाता है|
सामाजिक अवस्था: छात्र अध्यापक/अध्यापिका कथन:

छात्र अध्यापक/अध्यापिका कक्षा में संचालन करते हुए बताएँगे कि इस सभ्यता के लोग शाकाहारी भोजन खाते थे, वहां के लोगों का पहनावा सादा था|, वह गर्मियों में सूती व सर्दियों में ऊनी वस्त्र पहनते थे| इस घाटी के लोगों को आभूषण का बड़ा शौक था|, वहां सभी समारोह में स्त्री व पुरुष समान रूप से भाग लेते थे, यह लोग समृद्ध जीवन व्यतीत करते थे|

प्रश्न : छात्र अध्यापक/अध्यापिका पूछेंगी कि सिंधु घाटी के लोगों का जीवन कैसा था ?

छात्र अध्यापक/अध्यापिका बताएगी कि सिंधु घाटी काफी विकसित थी| व्यापार की दृष्टि से अन्य सभ्यताओं की तुलना में काफी आगे थी | इस सभ्यता से मिले अवशेषों से यह अनुमान लगाया कि वहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था | यह व्यापार में पशुपालन भी करते थे | यहां के लोगों में हीनता की भावना नहीं होती थी| सब अपने-अपने व्यवसाय में जुटे रहते थे|

छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख रहे हैं|

सामान्यीकरण: ऐसा सामान्यीकरण छात्र अध्यापक/अध्यापिका द्वारा किया जाता है कि विद्यार्थियों को सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में जानकारी हो गई होगी |

पुनरावृत्ति:

  1. सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेषों में क्या क्या पाया गया था?
  2. यह सभ्यता कितने वर्ष पुरानी है?
  3. यहां के लोगों का भोजन कैसा था?
  4. सिंधु घाटी के लोग कैसे वस्त्र पहनते थे?

गृहकार्य:

  1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज कब हुई?
  2. सिंधु सभ्यता की सामाजिक व्यवस्था का वर्णन करो?
  3. सिंधु सभ्यता की नगर व्यवस्था का वर्णन करो?


Further Reference:
https://www.learningclassesonline.com/ - Social Studies Lesson Plans in Hindi Social Science Lesson Plans in Hindi for B.Ed

Similar Posts

💁Hello Friends, If You Want To Contribute To Help Other Students To Find All The Stuff At A Single Place, So Feel Free To Send Us Your Notes, Assignments, Study Material, Files, Lesson Plan, Paper, PDF Or PPT Etc. - 👉 Upload Here

अगर आप हमारे पाठकों और अन्य छात्रों की मदद करना चाहते हैं। तो बेझिझक अपने नोट्स, असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, फाइलें, पाठ योजना, पेपर, पीडीएफ या पीपीटी आदि हमें भेज सकते है| -👉Share Now

If You Like This Article, Then Please Share It With Your Friends Also.

Bcoz Sharing Is Caring😃

For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...
LearningClassesOnline - Educational Telegram Channel for Teachers & Students. Here you Can Find Lesson Plan, Lesson Plan format, Lesson plan templates, Books, Papers for B.Ed, D.EL.ED, BTC, CBSE, NCERT, BSTC, All Grade Teachers...

Post a Comment

Please Share your views and suggestions in the comment box

Previous Post Next Post