Social Science Lesson Plan in Hindi on Mukhya Phasle | मुख्य फसलें पाठ योजना

Social Science Lesson Plan in Hindi on Mukhya Phasle | मुख्य फसलें पाठ योजना

यह सामाजिक विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन का लेसन प्लान मुख्य फसलें विषय पर है, जिसके अंदर चावल, गेहूं, बाजरा, मक्का, कपास, चाय, कॉफी, इत्यादि फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया है| और यह कक्षा 4 5, 6, 7, 8 के शिक्षकों के लिए हैं|

लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण :

  • Class : 6th 7th and 8th
  • Subject : Social Science
  • Topic :फसल
  • Type :Real School Teaching Lesson Plan


Note: निचे दी गयी सामाजिक विज्ञान पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिससे आपको Lesson Plan बनाने का Idea मिलता है| आप खुद की कल्पना शक्ति और प्रतिभा से इसे और बेहतर बना सकते है| और साथ ही साथ कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है|

Social Science Lesson Plan in Hindi on Mukhya Phasle,मुख्य फसलें पाठ योजना,BTC DELED B.Ed Social Science Lesson Plan In Hindi on मुख्य फसले,मुख्य फसले - Real teaching Mega Social Studies / Science B.Ed Lesson Plan in Hindi, Social Science Lesson Plan In Hindi, Sst Lesson Plan In Hindi,Fasal Lesson Plan In Hindi,Fasal Lesson Plan In Hindi For B.Ed,मुख्य फसल पाठ योजना,

Social Science Lesson Plan in Hindi on Mukhya Fasle - [मुख्य फसलें पाठ योजना] For B.Ed 1st Year, 2nd Year and DELED | Fasal Lesson Plan in Hindi

Date : Duration Of The Peroid :
Pupils Teacher Name : Pupil Teacher Roll Number :
Class : Average Age Of the Pupils :
Subject : Topic :

विषय वस्तु विश्लेषण:

मुख्य फसलें:

  • चावल
  • गेहूं
  • बाजरा
  • मक्का
  • कपास
  • कॉफी
  • चाय

सामान्य उद्देश्य:

  1. विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के बारे में चिंतन व तर्क को बढ़ाना|
  2. विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के विषय में रुचि उत्पन्न करना|
  3. विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना|
  4. विद्यार्थियों के जीवन पर सामाजिक अध्ययन के प्रभाव को समझना|
  5. विद्यार्थियों में मुख्य फसलों को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करना|

अनुदेशनात्मक उद्देश्य:

  • विद्यार्थियों को मुख्य फसलों का ज्ञान हो जाएगा|
  • विद्यार्थी मुख्य फसल के प्रति सचेत हो जाएंगे|
  • विद्यार्थी मुख्य फसलों के महत्व को समझ पाएंगे|
  • विद्यार्थी मुख्य फसलों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं|
  • विद्यार्थी मुख्य फसलों की सूची को समझने में समर्थ हो जाएंगे |

सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री : चौक, डस्टर, चौक-बोर्ड, संकेतक आदि

अनुदेशनात्मक सामग्री:मुख्य फसलों को दर्शाता हुआ चार्ट

पूर्व ज्ञान परिकल्पना: छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के ज्ञान का यह अनुमान लगाकर चलती है, कि विद्यार्थियों को ‘मुख्य फसलों’ के बारे में सामान्य जानकारी होगी |

पूर्व ज्ञान परीक्षण : छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी |

छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: छात्र क्रियाएं:
हमें जीवित रहने के लिए सबसे अधिक आवश्यकता किस चीज की होती है? जल, अनाज, वायु आदि|
अनाज हमें कहां से प्राप्त होता है? फसलों से प्राप्त होता है|
मुख्य फसलें कौन-कौन सी हैं? समस्यात्मक प्रश्न

उपविषय की घोषणा:छात्रों के अंतिम प्रश्न का संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर छात्र अध्यापिका उप विषय की घोषणा करेंगी, कि अच्छा बच्चों आज हम मुख्य फसलों के बारे में पढ़ेंगे|

प्रस्तुतीकरण: छात्र अध्यापिका व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी|

शिक्षण बिंदु: छात्र अध्यापक/अध्यापिका क्रियाएं: छात्र क्रियाएं: चॉक बोर्ड कार्य:
मुख्य फसलें: छात्र अध्यापिका कथन:छात्र अध्यापिका कक्षा-कक्ष में आगे से पीछे की ओर घूमते हुए विद्यार्थियों को बताएंगे कि भारत में निम्न प्रकार की मुख्य फसलें हैं, जूट और कपास रेशेदार फसलें हैं, चाय और कहवा मुख्य पेय फसलें हैं| छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं|
चावल भारत में चावल व्यापक रूप में ऊंचाई और जलवायु की बदलती स्थितिओं में बोया जाता है। भारत में चावल की खेती समुद्र तल से 3000 मीटर ऊंचाई तक एवं 8 से 35 डिग्री उत्तर अक्षांश तक होती है। चावल की फसल को एक गर्म और नम जलवायु की जरूरत है।

यह फसल चीका युक्त जलोढ़ मृदा जिसमें जल रोकने की क्षमता होती है, उसमें यह सर्वोत्तम ढंग से बनती है कि चावल उत्पादन में अग्रणी है| छात्र अध्यापिका चार्ट द्वारा मुख्य फसल गेहूं बाजरा मक्का आदि दिखाती हैं|

छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं|
गेहू छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों को बताएंगे कि गेहूं को वर्तमान काल में अधिक तापमान वर्षा की और कटाई के समय तेज धूप की आवश्यकता होती है, इसका विकास दोमट मृदा में होता है, गेहूं संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, रूस,आस्ट्रेलिया में उगाया जाता है|

प्रश्न – भारत में गेहूं किस ऋतु में उगाया जाता है|

“शाबाश” आपने सही उत्तर दिया

छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं|

यह शीत ऋतु में

भारत में गेहूं शीत ऋतु में उगाया जाता है|
बाजरा अध्यापिका कथन:

छात्र अध्यापिका छात्रों को बताएंगे कि बाजरा मोटे अनाज के रूप में भी जाना जाता है, और कम उपजाऊ तथा बलुई मृदा में उगाई जा सकती है, जिसे कम वर्षा और उस माध्यम तापमान और पर्याप्त सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है जैसे – ज्वार, बाजरा|

छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| बाजरा मोटे अनाज के रूप में भी जाना जाता है|
मक्का छात्र अध्यापिका कक्षा-कक्ष में एक छात्र को खड़ा करके पूछेंगे कि मक्का सबसे अधिक कहां उगाया जाता है?

छात्र अध्यापिका कथन:छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों को बताएंगे कि मक्का सबसे अधिक उत्तर अमेरिका, ब्राजील, चीन, कनाडा और भारत में उगाया जाता है|

छात्र ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं| उत्तर अमेरिका, ब्राजील, चीन, कनाडा और भारत
कपास छात्र अध्यापक/अध्यापिका बताएंगे कि कपास की वृद्धि के लिए उच्च तापमान हल्की वर्षा और चमकीले धूप की आवश्यकता होती है, उसके लिए काली और जलोढ़ मृदा सर्वोत्तम है| चीन, भारत, पाकिस्तान, ब्राजील इसके सर्वोत्तम उत्पादक है|
चाय काफी छात्र अध्यापिका कक्षा में एक छात्र को खड़ा करके पूछेंगी कि

प्रश्न:चाय सबसे अधिक कहां पाई जाती है|

शाबाश आपने ठीक उत्तर दिया

छात्र अध्यापिका कथन:छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों को बताएंगे कि चाय एवं कॉफी एक फसल है यह ठंडी जलवायु पर निर्भर करती हैं|

छात्र ध्यान पूर्वक सुनकर उत्तर पुस्तिका में लिख रहे हैं|

असम में

छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं|

सामान्यीकरण: छात्र अध्यापिका द्वारा यह सामान्यीकरण किया जाता है, कि अब छात्रों को मुख्य फसल से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान हो गया होगा|

पुनरावृति:

  • भारत में मुख्यता कौन-कौन सी फसलें पाई जाती हैं?
  • कुछ मुख्य फसलों के नाम बताइए ?
  • चावल और गेहूं की फसल मुख्यता सबसे ज्यादा कौन-कौन से देशों में होती हैं ?

गृहकार्य:

  1. भारत की मुख्य फसलें कौन-कौन सी है?
  2. मक्के के लिए कैसे तापमान की आवश्यकता होती है ?


www.LearningClassesOnline.com/
Further Reference:
https://www.learningclassesonline.com/ - Social Studies Lesson Plans in Hindi Social Science Lesson Plans in Hindi for B.Ed

Similar Posts

💁Hello Friends, If You Want To Contribute To Help Other Students To Find All The Stuff At A Single Place, So Feel Free To Send Us Your Notes, Assignments, Study Material, Files, Lesson Plan, Paper, PDF Or PPT Etc. - 👉 Upload Here

अगर आप हमारे पाठकों और अन्य छात्रों की मदद करना चाहते हैं। तो बेझिझक अपने नोट्स, असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, फाइलें, पाठ योजना, पेपर, पीडीएफ या पीपीटी आदि हमें भेज सकते है| -👉Share Now

If You Like This Article, Then Please Share It With Your Friends Also.

Bcoz Sharing Is Caring😃

For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...
LearningClassesOnline - Educational Telegram Channel for Teachers & Students. Here you Can Find Lesson Plan, Lesson Plan format, Lesson plan templates, Books, Papers for B.Ed, D.EL.ED, BTC, CBSE, NCERT, BSTC, All Grade Teachers...

Post a Comment

Please Share your views and suggestions in the comment box

Previous Post Next Post