Lesson Plan for Hindi on Kriya | Kriya Lesson Plan

Lesson Plan for Hindi on Kriya | Kriya Lesson Plan

Lesson Plan for Hindi Grammar Class 6 on Kriya ( क्रिया-अर्थ, भेद, उदाहरण ) download pdf for free | क्रिया पाठ योजना | Kriya Lesson Plan

Lesson Plan for Hindi on Kriya | Kriya Lesson Plan | Hindi Grammar Lesson Plan Class 6 On Kriya Or Kriya Ke Bhed

क्रिया पाठ योजना | Kriya Lesson Plan In Hindi For B.Ed / DELED Class 6

जिस शब्द से किसी कार्य का करना अथवा होना समझा जाय, उसे क्रिया कहते है। जैसे — वह पढ़ती है। अथवा

जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे — खाना , पीना , उठना , बैठना , हँसना , रोना आदि। क्रिया भी विकारी शब्द है। इसके रूप लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार बदलते रहते हैं। वाक्यों में इनका प्रयोग विभिन्न रूपों में होता है।

क्रिया के दो प्रकार है –
  1. कर्म के आधार पर ,
  2. रचना के आधार पर

 कर्म के आधार पर क्रिया

सकर्मक क्रिया– जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़े उसे सकर्मक क्रिया कहते है।

अकर्मक क्रिया – अकर्मक क्रिया में क्रिया के साथ कर्म अनुपस्थित होता हैं और क्रिया का फल या प्रभाव कर्ता पर पड़ता हैं जबकि सकर्मक क्रिया में क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता हैं। वाक्य में जब क्रिया के साथ कर्म नही होता तो उस क्रिया को अकर्मक क्रिया कहते है।

Kriya Lesson Plan - 1

विद्यालय का नाम -
कक्षा - 6 
वर्ग - 
कालांश -
दिनांक - 
वार -
विषय - हिन्दी
प्रकरण - क्रिया (Kriya Lesson Plan) 
समय - 30-40 Minutes



Note: निचे दी गयी हिंदी पाठ योजना केवल एक उदाहरण मात्र है| जिससे आपको Lesson Plan बनाने का Idea मिलता है| आप खुद की कल्पना शक्ति और प्रतिभा से इसे और बेहतर बना सकते है| और साथ ही साथ कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक, अवधि इत्यादि में बदलाव करके इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते है


पाठ विश्लेषण :-

  1. इस पाठ से छात्र क्रिया के भेद से परीक्षित होंगे ।
  2. इस अध्याय में हिंदी व्याकरण में क्रिया के महत्व के बारे में बताया गया है ।
  3. दैनिक जीवन में क्रिया का प्रयोग करना ।


सामान्य उद्देश्य :-

  1. छात्र विषय वस्तु का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे ।
  2. छात्र क्रिया के प्रयोग के बारे में जान सकेंगे ।
  3. पाठ श्रवण में मनोयोग , पूर्वक सुनने की क्षमताओं का विकास करना । 
  4. छात्रों में कल्पना शक्ति का विकास करना ।
  5. छात्रों को क्रिया के प्रयोग के साथ मौखिक अभिव्यक्ति का विकास करना ।


विशिष्ट उद्देश्य :-

  1. छात्र क्रिया के पदों को समझ सकेंगे ।
  2. छात्र पुस्तक में आए क्रिया के पदों का चयन कर सकेंगे ।
  3. छात्र क्रिया के प्रयोग से नए नए शब्द बना सकेंगे ।
  4. छात्र क्रिया से युक्त रचनात्मक भाषा का प्रयोग कर सकेंगे ।


सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री :– 

  1. श्वेत वर्तिका 
  2. लपेट फलक 
  3. चित्र 
  4. चार्ट्स 
  5. संकेतक 
  6. अन्य कक्षा कक्ष शिक्षण में उपयोगी सहायक सामग्री ।


अनुदेशात्मक सामग्री  –  विषय से संबंधित चार्ट

पूर्व ज्ञान परीक्षण – छात्र अध्यापक विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी |

छात्राध्यापक क्रिया

छात्र क्रिया

1. तुम विद्यालय किस कारण आते हो ?

पढ़ने के लिए

2. तुम पेंसिल से कॉपी में क्या करते हो ?

लिखते है

3. जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्या कहते है ?

क्रिया

4. क्रिया के बारे में आप क्या जानते हैं ? 

समस्यात्मक प्रश्न

 

उद्देश्य कथन :– 

अच्छा बच्चों ! आज हम क्रिया के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे ।

प्रस्तुतीकरण :– 

छात्र अध्यापक व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी ।

शिक्षण बिंदु

छात्र अध्यापक क्रियाएं

छात्र क्रियाएं

मूल्यांकन

क्रिया की परिभाषा 





क्रिया के भेद 



मूल वाक्य के साथ क्रिया का उपयोग चार्ट ।

क्रिया की परिभाषा :-

जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं ।

क्रिया को चार्ट के माध्यम से समझाया जाएगा ।

शिक्षक श्यामपट्ट पर क्रिया के भेद के बारे में विस्तार से बताएगा ।

क्रिया के भेद -

कर्म के आधार पर -

1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया

सूचना के आधार पर -

1. संयुक्त क्रिया
2. नामधातु क्रिया
3. प्रेरणार्थक क्रिया
4. पूर्वकालिक क्रिया
5. कृदन्त क्रिया

काल के आधार पर -

1. भूतकालिक क्रिया
2. वर्तमान कालिक क्रिया
3. भविष्य कालिक क्रिया

छात्र ध्यानपूर्वक सुनेंगे व समझेंगे ।



छात्र क्रिया जोड़कर नए वाक्य बनाएंगे ।

प्रश्नों द्वारा आकलन छात्रों की अभिव्यक्ति द्वारा ।

सकर्मक क्रिया



अकर्मक क्रिया




द्विकर्मक क्रिया

जिस वाक्य में कर्म प्रधान होता है तथा क्रिया का फल कर्ता पर ना पढ़कर कर्म पर पड़ता है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं । जैसे - राहुल आम खाता है ।

वाक्य में खाने का फल आम पर पड़ता है । अतः आम कर्म है ।

जिन क्रियाओं का फल कर्ता पर पड़ता है तथा कर्म पर नहीं उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं । जैसे- मनोज सोता है यहां मनोज ( कर्ता ) द्वारा ही क्रिया पूरी हो रही है ।

जब वाक्य में दो कर्म हो तो उसकी क्रिया द्विकर्मक कहलाते हैं जैसे राम ने श्याम को पुस्तक दी । इस वाक्य में दो कर्म है ।

छात्र प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे ।

विकासात्मक प्रश्न-

1‍. जिन शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का पता चले , उन्हें क्या कहते हैं ?

2. क्रिया की पहचान क्या है ?

शिक्षक पुनः क्रिया प्रधान मूल शब्दों का वाक्य में प्रयोग करने के लिए कहेगा ।




छात्र ध्यानपूर्वक सुनेंगे व अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखेंगे ।

 

पुनरावृत्ति –

  1. क्रिया किसे कहते हैं ?
  2. क्रिया का प्रयोग क्यों जरूरी हैं ?
  3. "राम ने रावण को मारा ।" इस वाक्य में कर्म पद कौनसा है ?
  4. क्रिया के कितने भेद बताए गए हैं ?


गृहकार्य –

  1. क्रिया और उसके भेद लिखिए ?
  2. जिस क्रिया का कर्म होता है , उसे कौनसी क्रिया कहते हैं ?

Kriya Lesson Plan

Kriya Lesson Plan In Hindi : क्रिया पाठ योजना

Kriya Lesson Plan

Date :

Duration Of The Period :

Pupils Teacher Name :

Pupil Teacher’s Roll Number :

Class :

Average Age Of the Pupils :

Subject :

Topic :

लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण:

  • कक्षा: छठी
  • विषय:हिंदी
  • टॉपिक: क्रिया
  • पाठ योजना प्रकार: स्कूल टीचिंग


Note: निचे दिया गया हिंदी लेसन प्लान केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|

अनुदेशनात्मक उद्देश्य

  1. विद्यार्थी क्रिया की परिभाषा लिख पाएंगे |
  2. विद्यार्थी क्रिया शब्द से परिचित होंगे |
  3. विद्यार्थी क्रिया शब्द की पहचान कर पाएंगे |
  4. विद्यार्थी क्रिया के सामान्य उदाहरण दे पाएंगे |
  5. क्रिया के भेदों में अंतर कर पाएंगे |
  6. दैनिक जीवन में क्रिया का उपयोग जान पाएंगे |
  7. क्रिया शब्द की शुद्धता को जानकर प्रयोग कर पाएंगे |
  8. क्रिया का मूल्यांकन कर पाएंगे |

पूर्व ज्ञान परीक्षण

प्रस्तावित प्रश्न

संभावित उत्तर

बच्चों आपने सुबह उठकर क्या–क्या किया ?

ब्रश किया, मुंह हाथ धोए, नहाया, नाश्ता किया, तैयार होकर स्कूल आये |

स्कूल में क्या–क्या किया ?

प्रार्थना की, दोस्तों से बात की, कक्षा कार्य किया |

अध्यापिका जी ने क्या काम किया ?

पढ़ाया गया |

क्या आप जानते है, इन सभी कामों को व्याकरण में क्या कहते हैं ?

समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन – आओ बच्चों ! क्रिया के विषय में जानेंगे |

प्रस्तुतीकरण

शिक्षण विधि

शिक्षण बिंदु

छात्र अध्यापिका क्रियाएं

छात्र क्रियाएं

चौक बोर्ड कार्य

क्रिया

प्रदर्शन व व्याख्या विधि

शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का पता चलता है, उसे क्रिया कहते हैं |

संबंधित प्रश्न

प्रश्न उत्तर

क्रिया किसे कहते हैं ?

क्रिया के भेद

व्याख्या विधि

क्रिया के दो भेद होते हैं-

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया

संबंधित प्रश्न

क्रिया कितने प्रकार की होती है ?

अकर्मक क्रिया

व्याख्या विधि

अकर्मक क्रियाओं का फल कर्म पर न पड़े उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं|

जैसे-
  • सुषमा रोती है|
  • अदिति हंसती है|
  • सीता सोती है|

संबंधित प्रश्न

व्याख्या विधि

सकर्मक क्रियाओं का फल कर्म पर पड़े, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं |

प्रश्न

अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं ?

सकर्मक क्रिया

उदाहरण

जैसे- प्रेम खाना खा रहा है |

राम कहानी पढ़ रहा है |

इस वाक्य की क्रिया का फल कर्ता राम पर न पड़ कर कर्म कहानी पर पड़ रहा है, इसलिए इसे सकर्मक क्रिया कहा जाएगा |

संबंधित प्रश्न

प्रश्न उत्तर

बच्चों क्या सकर्मक क्रिया में कर्म होता है ?

सकर्मक क्रिया के भेद

सकर्मक क्रिया के दो भेद होते हैं –

  1. एककर्मक क्रिया
  2. द्विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया

व्याख्या विधि

जैसे –

रीता संस्कृत पढ़ती है|

द्विकर्मक क्रिया

व्याख्या विधि

जैसे – अजय ने कैलाश से किताब खरीदी |

मूल्यांकन

  1. क्रिया किसे कहते हैं ?
  2. क्रिया के कितने भेद होते हैं ?
  3. अकर्मक और सकर्मक क्रिया में क्या अंतर है ?
  4. सकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं नाम बताइए|

गृहकार्य

  • क्रिया की परिभाषा के भेदों के नाम लिखिए तथा परिभाषा लिखो ?
  • अकर्मक सकर्मक क्रिया के दस दस भेद लिखो?



www.LearningClassesOnline.com/
Further Reference:
www.LearningClassesOnline.com हिन्दी पाठ योजना

kriya lesson plan

hindi grammar lesson plan class 6

verb lesson plan in hindi

kriya path yojna

kriya lesson plan in hindi

क्रिया पाठ योजना

lesson plan on kriya in hindi for b.ed

hindi vyakaran class 6 lesson plan on kriya ke bhed

kriya ke bhed lesson plan

mega teaching hindi lesson plan for b.ed

Lesson Plan for Hindi Class 6th on Kriya Ka arth, Bhed aur Udhahran


लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण:
  • कक्षा: छठी
  • विषय:हिंदी
  • टॉपिक: क्रिया
  • पाठ योजना प्रकार: स्कूल टीचिंग

Note: निचे दिया गया हिंदी लेसन प्लान केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|















Further Reference:
www.LearningClassesOnline.com हिन्दी पाठ योजना

Kriya Lesson Plan

Verb Lesson Plan In Hindi

Kriya Ka Lesson Plan

Kriya Ka Lesson Plan In Hindi

Kriya Lesson Plan In Hindi

Kriya Lesson Plan PDF

क्रिया पाठ योजना

Hindi का Kriya Lesson Plan

Lesson Plan on Kriya

Lesson Plan Kriya B.Ed, Deled

Microteaching, Mega teaching, Discussion, Real School Teaching and Practice, and Observation Skill Lesson Plan Hindi On Kriya

Kriya का Lesson Plan In Hindi

Class 6 Hindi Lesson Plan On Kriya

Similar Posts

💁Hello Friends, If You Want To Contribute To Help Other Students To Find All The Stuff At A Single Place, So Feel Free To Send Us Your Notes, Assignments, Study Material, Files, Lesson Plan, Paper, PDF Or PPT Etc. - 👉 Upload Here

अगर आप हमारे पाठकों और अन्य छात्रों की मदद करना चाहते हैं। तो बेझिझक अपने नोट्स, असाइनमेंट, अध्ययन सामग्री, फाइलें, पाठ योजना, पेपर, पीडीएफ या पीपीटी आदि हमें भेज सकते है| -👉Share Now

If You Like This Article, Then Please Share It With Your Friends Also.

Bcoz Sharing Is Caring😃

For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...
LearningClassesOnline - Educational Telegram Channel for Teachers & Students. Here you Can Find Lesson Plan, Lesson Plan format, Lesson plan templates, Books, Papers for B.Ed, D.EL.ED, BTC, CBSE, NCERT, BSTC, All Grade Teachers...

Post a Comment

Please Share your views and suggestions in the comment box

Previous Post Next Post