Hindi Grammar Topic Sanghya ( Vyaktivachak, Jativachak, Bhavvachak) , Sarvnam aur uske Bhed Lesson Plan in Hindi for Class 5 teachers
लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण:
- कक्षा:5
- विषय: हिंदी
- टॉपिक: संज्ञा, सवर्नाम और उसके भेद
- पाठ योजना प्रकार: स्कूल टीचिंग
Note: निचे दिया गया हिंदी लेसन प्लान केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|

Date: | Duration Of The Period: |
Students Teacher Name: | Pupil Teacher Roll Number: |
Class: | Average Age Of the Students: |
Subject: | Topic: |
अनुदेशनात्मक उद्देश्य:
- छात्र संज्ञा व सर्वनाम शब्द को परिभाषित कर पाएंगे|
- छात्र संज्ञा शब्द से परिचित हो पाएंगे|
- छात्र संज्ञा व सर्वनाम के उदाहरण लिख पाएंगे|
- छात्र संज्ञा व सर्वनाम में अंतर कर पाएंगे|
- संज्ञा व सर्वनाम का दैनिक जीवन में प्रयोग जान पाएंगे|
- छात्र सर्वनाम शब्दों का महत्व जानेंगे|
- छात्र वस्तु के नाम से उसके कार्य को संबंधित करने योग्य हो पाएंगे|
सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री:चौक, स्वच्छक, संकेतक, श्यामपट्ट
अनुदेशनात्मक शिक्षण सहायक सामग्री:संज्ञा संबंधित चार्ट, सर्वनाम के भेद का चार्ट
पूर्वज्ञान परीक्षण:
प्रस्तावित प्रश्न | संभावित उत्तर |
क्या आप कभी घूमने कहीं घूमने गए हैं? | हां |
कहां गए थे? | आगरा, दिल्ली आदि| |
वहां आपने क्या-क्या देखा? | ताजमहल - (आगरा) लालकिला - (दिल्ली) |
क्या आपने इन वस्तुओं के विषय में कहीं पढ़ा है? ( एक छात्र को खड़ा करके ) | हां हमारी पुस्तक है| |
इसका नाम क्या है? | राम, श्याम, संभावित उत्तर |
क्या आप जानते हैं स्थान वस्तु या व्यक्ति के नाम को क्या कहते हैं? | समस्यात्मक प्रश्न |
सहायक उद्देश्य कथन:अच्छा बच्चों आज हम संज्ञा सर्वनाम के विषय में पढेंगे|
प्रस्तुतीकरण:
शिक्षण बिंदु: | शिक्षण विधि: | छात्र-अध्यापिका क्रियाएं: | छात्र-क्रियाएं: |
संज्ञा | प्रदर्शन व व्याख्या विधि | बच्चों ! किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं|
जैसे – राम, दिल्ली, पुस्तक आदि |
|
संज्ञा के भेद | व्याख्या विधि | संज्ञा के तीन भेद होते हैं –
व्यक्तिवाचक संज्ञा ,जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा |
|
व्यक्तिवाचक संज्ञा | व्याख्या विधि | वह संज्ञा शब्द जिससे किसी एक वस्तु, व्यक्ति अथवा स्थान के नाम का बोध हो व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती है| | |
संबंधित प्रश्न | प्रश्न उत्तर विधि | व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण बताओ? | |
जातिवाचक संज्ञा | व्याख्या विधि | किसी संख्या से किसी जाति के संपूर्ण पदार्थों, स्थलों, प्राणियों आदि का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं| | |
संबंधित प्रश्न | प्रश्न उत्तर विधि | जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण बताओ| | |
भाववाचक संज्ञा | व्याख्या विधि | जिन शब्दों से गुण, दोष, स्वभाव, दशा आदि का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं| | |
संबंधित प्रश्न | व्याख्या विधि | भाववाचक संज्ञा का उदाहरण बताओ| | |
सर्वनाम | व्याख्या विधि | सर्वनाम : संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं|
जैसे – तुम, मै, हम, आप आदि |
|
सर्वनाम के भेद | प्रदर्शन विधि | सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं –
पुरुषवाचक- तू, मैं, वह निश्चयवाचक- थोड़ा, बहुत अनिश्चयवाचक – कोई, कुछ संबंधवाचक- जैसा, वैसा प्रश्नवाचक- क्या, कौन निजवाचक- आप, स्वयं |
मूल्यांकन:
- संज्ञा किसे कहते हैं, उदाहरण सहित बताओ|
- जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
- ‘राम बाजार गया’ में संज्ञा छाटिये?
गृहकार्य:
- संज्ञा, सर्वनाम की परिभाषा बताओ|
- संज्ञा व सर्वनाम के उदाहरण लिखो|
- संज्ञा के कितने भेद होते हैं, नाम बताओ|
- सर्वनाम के कितने भेद होते हैं नाम लिखिए|
Similar Posts
For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...

Post a Comment
Please Share your views and suggestions in the comment box