Discussion Skill Lesson Plan of Hindi Grammar on Varn Vyavastha ( Swar aur Vyanjan) for Class 8
लेसन प्लान का संक्षिप्त विवरण:
- कक्षा: आठ
- विषय: हिंदी शिक्षण
- टॉपिक: वर्ण व्यवस्था ( स्वर और व्यंजन )
- पाठ योजना प्रकार: डिस्कशन
Note: निचे दिया गया हिंदी लेसन प्लान केवल एक उदाहरण मात्र है| जिसमे कक्षा, नाम, कोर्स, दिनांक इत्यादि में बदलाव करके आप अपनी सुविधा के अनुसार काम में ला सकते है|
![DISCUSSION LESSON PLAN IN HINDI on Varn Vyavastha [swar Vyanjan] | वर्ण व्यवस्था (स्वर व्यंजन) पाठ योजना, DISCUSSION LESSON PLAN IN HINDI,Hindi Lesson Plan,Swar Vyanjan Lesson Plan,वर्ण व्यवस्था पाठ योजना,स्वर और व्यंजन पाठ योजना](https://1.bp.blogspot.com/-9wABh-vsNd0/YDo3gUB9GbI/AAAAAAAAOHE/CwXcC0OnI8cRO7AX1duSDiYaAn-NjSCrQCLcBGAsYHQ/s16000/hindi%2Blesson%2Bplan%2B%25284%2529.png)
DISCUSSION LESSON PLAN IN HINDI on Varn Vyavastha For B.Ed 1st Year, 2nd Year and DELED - Swar Vyanjan Lesson Plan | Varn Vyavastha Lesson Plan In Hindi
Date: | Duration Of The Period: |
Students Teacher Name: | Pupil-Teacher Roll Number: |
Class: | Average Age Of the Students: |
Subject: | Topic: |
अनुदेशनात्मक उद्देश्य:
पाठोपरांत विद्यार्थी:
- विद्यार्थी वर्ण एवं भाषा में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार की उच्चारित मौखिक भाषा को जान पाएंगे|
- भाषा में लिखित शब्दों के उच्चारण में उतार-चढ़ाव से परिचित होंगे|
- विद्यार्थी लिखित व मौखिक रूप से प्रयुक्त होने वाली भाषा में मात्राओं का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे|
- विद्यार्थी शब्द निर्माण की प्रक्रिया जान सकेंगे|
- विद्यार्थी दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाली भाषा को आसानी से लिख व पढ़ पाएंगे|
- विद्यार्थी वर्ण व्यवस्था का संश्लेषण कर पाएंगे|
सहायक सामग्री:
- सामान्य : चौक, बोर्ड, झाड़न, संकेतिका, पुस्तक
- विशिष्ट : चार्ट, मॉडल, रेडियो-स्लाइड
- वर्णों का चार्ट
पूर्वज्ञान परीक्षण:
प्रस्तावित प्रश्न | संभावित उत्तर |
भाषा में प्रयुक्त होने वाले ध्वनियों को क्या कहा जाता है? | वर्ण |
क्या वर्ण और अक्षर में अंतर होता है? | हाँ |
अक्षर किसे कहते हैं? | शब्दों के समुदाय को |
भाषा में वर्ण और अक्षर दोनों का प्रयोग होता है? | हाँ |
वर्णों के समुदाय को क्या कहते हैं? | समस्यात्मक प्रश्न |
उद्देश्य कथन:बच्चों! आज हम भाषा में प्रयुक्त वर्ण व्यवस्था के बारे में चर्चा करेंगे तथा वर्ण के विभिन्न समुदाय व वर्गीकरण के बारे में पढ़ेंगे|
प्रस्तुतीकरण:
क्रम संख्या: | शिक्षण बिंदु: | शिक्षण विधि: | छात्र-अध्यापिका क्रियाएं: |
छात्र-क्रियाएं |
1. | वर्ण | प्रदर्शन व व्याख्या विधि | भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है| इन वर्णों के संयोग से शब्दों का निर्माण होता है| वर्ण का प्रयोग ध्वनि और ध्वनि चिन्ह दोनों के लिए किया जाता है, क्योंकि ध्वनियों के उच्चारण और लिखित दोनों रूपों के प्रतीक हैं| इन वर्णों को वर्णमाला कहते हैं| | |
2. | वर्णों के प्रकार | प्रदर्शन विधि | उच्चारण की दृष्टि से हिंदी वर्णमाला को दो भागों में बांटा जाता है:
स्वर व्यंजन |
|
3. | स्वर | प्रदर्शन विधि | स्वर उन वर्णों को कहते हैं, जिन का उच्चारण स्वतंत्रता से हो सकता है, ये व्यंजनों के उच्चारण में भी सहायक है| इनके उच्चारण में स्वास वायु बिना किसी रूकावट के मुख से निकलती है|
स्वरों की विशेषता है, कि जब यह व्यंजनों से मिलते हैं तो मात्रा बन जाते हैं, स्वर संख्या में 11 हैं| स्वर इस प्रकार हैं : अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ |
|
4. | स्वर के भेद | प्रदर्शन व व्याख्या विधि | उच्चारण के आधार पर स्वरों के दो प्रकार हैं :
हस्व स्वर दीर्घ स्वर |
|
5. | हस्व स्वर
हस्व ऋ का प्रयोग |
व्याख्या विधि
प्रदर्शन विधि |
जिन स्वरों को सबसे कम समय में उच्चारित किया जाता है, उन्हें हस्व स्वर कहते हैं|
हस्व स्वर है : अ, इ, उ, ऋ इनके उच्चारण में जो समय लगता है, उसे एक मात्रा कहते है| ऋ का प्रयोग केवल संस्कृत ( तत्सम ) शब्दों में किया जाता है इन्हें मूल स्वर भी कहते हैं| |
|
6. | दीर्घ स्वर | प्रदर्शन व व्याख्या विधि | जिन स्वरों में उच्चारण करते समय हस्व स्वर से अधिक ( दो मात्रा ) का समय लगता है, उन्हें ‘दीर्घ स्वर’ कहते हैं|
आ, ई, ऊ, ऐ, ए, ओ, औ| |
|
7. | अनुनासिक व अनुस्वार स्वर | व्याख्या विधि | अनुस्वार व अनुनासिक स्वर में स्वास केवल नाक से निकलती है जबकि अनुनासिक में मुंह और नाक दोनों से|
अनुस्वार तीव्र व अनुनासिक धीमी ध्वनि है| इनके उच्चारण में पूर्वर्ती स्वर की आवश्यकता होती है| |
मूल्यांकन:
- भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है?
- वर्णों के संयोग से किसका निर्माण होता है?
- वर्णों के समूहो को क्या कहते हैं?
- स्वरों के प्रकार लिखो? गौण व्यंजन कौन-कौन से हैं?
गृहकार्य:
- क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग व प वर्ग के सभी व्यंजनों को लिखो?
- वर्णों के समूह के बारे में लिखो?
Similar Posts
For the Latest Updates and More Stuff... Join Our Telegram Channel...

Post a Comment
Please Share your views and suggestions in the comment box